भाजपा विधायक पर गिर सकती है गाज, नाराज प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
लखनऊ।। भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान विधायक की कार्यशैली से नाराज होकर प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक उक्त मामला आगरा जिले से जुड़ा है, जहां निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा करने पर भाजपा विधायक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के विधायक चौधरी बाबूलाल फतेहपुर सीकरी से निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में चुनाव लड़ रहे अपने बेटे रामेश्वर चौधरी के समर्थन में गए थे, जबकि उसी सीट से राजकुमार चाहर भाजपा प्रत्याशी हैं। इसी मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने विधायक चौधरी बाबूलाल को कारण बताओ नोटिस जारी कर 06 मई शाम 5 बजे तक जवाब प्रस्तुत करने को कहा है।वहीं प्रदेश अध्यक्ष ने समय पर जवाब न् मिलने पर पार्टी द्वारा अनुशासनात्मक कार्यवाही किये जाने की हिदायत दी है।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस