अनुराग ने नही उसके सगे बड़े भाई ने की तीन मासूम भतीजो समेत छह लोंगो की हत्या,घटना का हुआ खुलासा
![]() |
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
मानवता हुई शर्मसार, खून के रिश्ते व सगी मां को भी नही बक्शा, बड़ी सफाई से तीन मासूम भतीजों समेत परिवार के ही छह लोंगों की हत्या करने का विधिवत बनाया था प्लान,पुलिस की जाँच में आखिरकार फंस ही गये,फेल हुआ आत्महत्या का प्लान,
सीतापुर हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पल्हापुर गांव में मां, पत्नी और अपने तीन बच्चों की हत्या अनुराग सिंह ने नहीं, बल्कि उसके बड़े भाई अजीत सिंह ने की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अनुराग के सिर में दो गोलियां लगने की बात सामने आने के बाद पुलिस ने अजीत से कड़ाई से पूछताछ की।
अजीत ने परिवार के सभी छह लोगों की हत्या की बात कबूल कर ली। तफ्तीश में तथ्य उजागर हुए हैं कि संपत्ति विवाद में अनुराग, उसकी पत्नी प्रियंका व तीन मासूमों के साथ मां सावित्री की भी हत्या कर दी। पहले पुलिस ने अजीत और अन्य परिजनों के हवाले से बताया था कि शनिवार तड़के परिवार के पांच लोगों की हत्या कर अनुराग ने खुदकुशी कर ली। मगर अब पुलिस ने पूरा खेल खोल दिया है।
