जमीनी रंजिश में हुई मारपीट,एक बालिका समेत तीन पर केस दर्ज
जमीनी रंजिश में हुई मारपीट,एक बालिका समेत तीन पर केस दर्ज
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत ग्राम बरतरा निवासी राम प्रगट पुत्र रामविलास ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि जमीनी रंजिश को लेकर विपक्षीगण द्वारा गाली गुप्ता दिए जाने से मना करने पर जान से मार देने की धमकी देते हुये मारने पीटने लगे।हल्ला गुहार सुनकर बीच बचाव कराने पहुंचे पीड़ित के भाई राकेश को भी विपक्षियों में मारा पीटा। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर बरतरा निवासी रामनरेश,योगेश,व काजल के खिलाफ मारपीट की विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
इस बावत प्रभारी निरीक्षक प्रदीप शुक्ला ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर बरतरा निवासी एक बालिका समेत तीन लोंगों के विरुद्ध विधिक धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर मामले की जाँच उपनिरीक्षक आदित्य गौरव श्रीवास्तव को सौंप दी गयी है।
