परसपुर कन्या पाठशाला पहुँचे भाजपा प्रत्याशी करन भूषण सिंह, सुरक्षित मतदान कराने के दिये निर्देश
परसपुर कन्या पाठशाला पहुँचे भाजपा प्रत्याशी करन भूषण सिंह, सुरक्षित मतदान कराने के दिये निर्देश
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। कर्नलगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विकास खण्ड परसपुर स्थित कन्या पाठशाला जूनियर हाई स्कूल में शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया के दौरान भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी करन भूषण सिंह ने पहुंचकर मतदान स्थित का जायजा लिया। साथ ही उपस्थित मतदाताओं से शांतिपूर्ण ढंग से मतदान करने की अपील किया। वहीं पोलिंग एजेंट से मुलाकात कर निष्पक्ष मतदान कराए जाने के लिए मुस्तैद रहने को कहा।यदि कोई मतदान के दौरान कोई भी व्यक्ति अराजकता फैलाने का प्रयास करता है तो उसकी जानकारी हमें अथवा प्रशासनिक अधिकारी को देकर अवगत कराएं।
इस दौरान डॉ0 एसपी सिंह,धर्मराज सिंह,रोहित पासवान,प्रदीप सिंह,किन्नू,आजाद तिवारी, सिद्धान्त शुक्ला अंशू मौजूद रहे।
