पृथ्वीनाथ मंदिर खरगूपुर गोण्डा का महत्व


 पृथ्वीनाथ मंदिर खरगूपुर गोण्डा का महत्व

  

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा     


जनपद गोण्डा के थाना क्षेत्र खरगूपुर स्थित पृथ्वीनाथ मंदिर अपने आपमे एक विशेष महत्वपूर्ण शिव मंदिर है।

पृथ्वीनाथ मंदिर उत्तर प्रदेश के गोण्डा जनपद के खरगूपुर क्षेत्र में स्थित है। जिसकी जिला मुख्यालय से दूरी तकरीबन तीस किलोमीटर मानी जाती है।यह पृथ्वीनाथ मन्दिर खरगूपुर बाजार से पश्चिम लगभग तीन किलोमीटर पर स्थित है। यह मंदिर वास्तुकला का सबसे अच्छा एवं जीता जागता उदाहरण है। पृथ्वीनाथ को  ‘लिंगम’ भी कहा जाता है जो मंदिर में स्थापित विश्व की सबसे ऊंची शिव लिंग है। शास्त्रों के अनुसार द्वापर युग में पांडवों के निर्वासन (वनवास,अज्ञातवास) के दौरान भीम द्वारा इस शिवलिंग को स्थापित किया गया था। पृथ्वीनाथ मंदिर में आने के बाद सभी भक्तो को शांति मिलती हैं तथा मन की मुरादें पूरी होती है।भक्तों का मानना है कि शिव के मंदिर के केवल दर्शनमात्र करने से सभी पीड़ितों व कलेश दूर हो जाते हैं। भक्तों का विश्वास इस जगह के महत्व को दर्शाता है।पृथ्वीनाथ मंदिर भगवान शिव का बहुत भव्य एवं बड़ा मंदिर है।



👉जनपद मुख्यालय से पृथ्वीनाथ मन्दिर पर कब कब लगता है मेला..........

जनपद मुख्यालय गोण्डा से लगभग 12 किलोमीटर  इटियाथोक ब्लाक से तकरीबन दस किलोमीटर खरगूपुर तथा वहाँ से लगभग तीन किलोमीटर की दूरी पर भगवान शिव का पृथ्वीनाथ मन्दिर विराजमान है।|इस मंदिर का शिवलिंग बहुत ऊँचा है। यहाँ हर साल शिवरात्रि व कजरी तीज के दिन बहुत ही भाव्य एवं विशाल मेला लगता है। जिसमे बहुत ही दूर दूर से शिवभक्त विभिन्न नदियों से कांवड़ में जल लाकर भगवान भोलेनाथ नाथ पर चढ़ाकर अरदास लगाते हैं।वैसे तो प्रत्येक सोमवार को शिवभक्त मन्दिर स्थित शिवलिंग पर जलाभिषेक, रुद्राभिषेक आदि पूजन अर्चन करते है।सबसे ज्यादा भीड़ सावन तथा मलमास महीने में होती है,क्योकि सावन महीने को भगवान शंकर का महीना माना जाता है।


👉पृथ्वीनाथ मन्दिर पहुँचने की व्यवस्था.......

👍हवाईयात्रा की यात्रा....

गोण्डा के नजदीक तकरीबन 55 किलोमीटर की दूरी पर फैजाबाद हवाईअड्डा है। तथा लखनऊ का अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा गोण्डा से2 लगभग 135 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है |

👌ट्रेन की सुविधा....

गोण्डा जंक्शन से 20 किलोमीटर इटियाथोक स्टेशन,एवं 20 किलोमीटर बनगाई रेलवे स्टेशन की सुविधा है।

👌सड़क के द्वारा कैसे पहुंचना है.....

जनपद मुख्यालय गोण्डा से सड़क के रास्ते उत्तर प्रदेश से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। गोण्डा लखनऊ, बरेली, कानपुर, इलाहाबाद, आगरा और मथुरा जैसे शहरों से सड़क मार्ग से जुड़ा हुआ है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के साथ-साथ निजी परिवहन इन बसों को संचालित करते हैं | जिनके द्वारा आप सबसे आसानी से मन्दिर तक पहुँच कर दर्शन कर सकते है।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस