60 घण्टे में मनीष हत्याकांड का हुआ खुलासा,दो आरोपी गिरफ्तार


 60 घण्टे में मनीष हत्याकांड का हुआ खुलासा,दो आरोपी गिरफ्तार


रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

महराजगंज।। जनपद महराजगंज के थाना क्षेत्र बीते दिनों घुघली के रेलवे ट्रैक पर एक युवक की सिर कटी लाश मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी।पुलिस द्वारा युवक की शिनाख्त मनीष कुशवाहा के रुप में हुई थी।पुलिस अधीक्षक के निर्देशक्रम में गठित टीम द्वारा हत्यारों को ढुढने का प्रयास किया जाने लगा।पुलिस के हाथ लगे कुछ अहम सुरागों के आधार पर महज 60 घंटे के भीतर ही मनीष हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

    उक्त घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक मनीष कुशवाहा किराए के मकान में रहता था तथा रेलवे स्टेशन पर चाय पानी बेचने का काम करता था।गिरफ्तार आरोपी मृतक युवक के ही साथी थे किसी बात को लेकर उनमें आपस में झगड़ा हो गया था। उन्होंने बदला लेने के लिए धोखे से मोबाइल से फोन कर रेलवे ट्रैक पर बुलाया और गडासे से हमला कर गर्दन काटकर उसकी हत्या कर दी।पुलिस टीम में उक्त मामले में आरोपी अभियुक्त अशोक यादव तथा एक नाबालिग युवक को गिरफ्तार कर अन्य विधिक कार्यवाही करने के पश्चात माननीय न्यायालय भेज दिया गया।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस