भाजपा प्रत्याशी करन भूषण पहुँचे गुरुद्वारा, टेका मत्था,क्षेत्रीय विधायक रहे मौजूद

भाजपा प्रत्याशी करन भूषण पहुँचे गुरुद्वारा, टेका मत्था,क्षेत्रीय विधायक रहे मौजूद

रिपोर्ट:-आर के मिश्रा
गोण्डा।। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लोकसभा क्षेत्र कैसरगंज के भारतीय जनता पार्टी के युवा उम्मीदवार करन भूषण सिंह क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह के साथ कर्नलगंज स्थित गुरुद्वारा पहुंचकर मत्था टेका। जहां सिख समुदाय के लोगों ने फूलों की माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी करन भूषण ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि पिता और पार्टी से मिले दायित्व का निर्वहन आप लोगों के भरोसे के बल से पूरा हो सकता है। यकीन रखिए मैं हमेशा आपका बेटा, भाई, मित्र बनके आपके सामने खड़ा मिलूंगा।
        भाजपा विधायक अजय सिंह ने वर्तमान सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि पिछली सरकारों की अपेक्षा भाजपा सरकार ने बहुत ही अहम निर्णय लिया है जिसका फायदा सभी देशवासियों को मिल रहा है।गरीबों के लिये मुफ्त राशन,किसानों के लिए किसान सम्मान निधि,स्वास्थ्य के क्षेत्र में आयुष्मान भारत कॉर्ड के तहत पाँच लाख का निःशुल्क इलाज,महिलाओं व बेटियों की सुरक्षा व्यवस्था जैसे अन्य तमाम योजनाओं को लागू कर सबका साथ सबका विकास के नारे को पूर्ण करने का काम किया है।उन्होंने कहा कि आगामी 20 मई को सभी मतदाता अपने अपने मतदान केंद्रों पर जाकर कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र से युवा भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कर एक बार फिर केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने की आम जनमानस से अपील की। 
   इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि रामजीलाल मोदनवाल, डॉ0 राजेंद्र सिंह, सरदार जोगिंदर सिंह जानी,सरदार केसर सिंह, रमनदीप सिंह, सरदार पृथ्वी पाल सिंह, सरदार जसबीर सिंह, मनोहर सिंह, हरजीत सिंह, भूपेंद्र सिंह, डॉ0 पुनीत सिंह सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस