सड़क दुर्घटना में युवक चोटिल, विधायक ने पहुंचाया अस्पताल
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। कर्नलगंज परसपुर मार्ग पर एक बाइक सवार के अज्ञात वाहन के चपेट मेला जानकी वजह से चोटिल हो गया।
बताते चलें कि परसपुर क्षेत्र अंतर्गत करनैलगंज मार्ग पर अमृतपुरी बाबा स्थान के समीप रविवार को एक अज्ञात वाहन के चपेट में आकर कड़रु निवासी दिपांशु सिंह उम्र 18 वर्ष नामक बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह ने राहगीरों व स्थानीयजनों के सहयोग से अपने निजी वाहन से घायल युवक को इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परसपुर पहुंचायातथा विधायक ने दुरभाष के जरिये सीएचसी अधीक्षक से वार्ता कर कुशल उपचार करने की अपील किया
