दवा की दुकान से मोबाइल उठा ले गये चोर,अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। जनपद गोण्डा कोतवाली नगर अंतर्गत पंतनगर निवासी मिथलेश पाण्डेय ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसकी आश्रम पद्धति स्कूल के समीप कुशाग्र मिडिकल स्टोर के नाम से दवा की दुकान संचालित है। गत 21 मई की सुबह वह दुकान के अंदर साफ सफाई कर रहा था। उसी बीच दुकान से उसकी मोबाइल गायब हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी कहीं पता नहीं चला। पीड़ित ने अज्ञात चोर के विरुद्ध चोरी का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किये जाने की मांग की।
इस बावत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
