घर मे घुसकर अनुसूचित जाति की महिला को पीटा, केस दर्ज


रिपोर्ट आर के मिश्रा
गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत थाना क्षेत्र तरबगंज के ग्राम उदवत नगर निवासी महिला रामकला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि वह अनुसूचित जाति की महिला है,उसके पति दिब्यांग हैं।जिसका फायदा उठाते हुए गाँव के ही निवासी प्रिंस उसके घर आये दिन आकर भद्दी भद्दी बातें करते हैं।जिसका विरोध करते हुये उसने प्रिंस को अपने घर आने जाने से रोका जिस पर वह आग बबूला हो गये। और गाली देते हुए उसे पटक कर मारे पीटे। पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किये जाने की मांग की थी। 
    इस बावत प्रभारी निरीक्षक तरबगंज ने बताया पीड़ित महिला के द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर उदवत नगर निवासी प्रिन्स के खिलाफ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति नृसंस्ता निवारण अधिनियम सहित अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस