रिटर्निंग अधिकारी ने प्रत्याशियों को दिए व्यय रजिस्टर दिखाने के निर्देश
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
*रिटर्निंग अधिकारी तीन बार करेंगे व्यय रजिस्टर का निरीक्षण......
गोण्डा।। जिलाधिकारी नेहा शर्मा रिटर्निंग अधिकारी गोण्डा लोकसभा व मुख्य विकास अधिकारी रिटर्निंग आफिसर कैसरगंज लोकसभा ने समस्त अभ्यर्थियों व उनके प्राथिकृत एजेण्ट को व्यय रजिस्टर दिखाने के निर्देश दिए है। उन्होंने बताया कि कैसरगंज व गोण्डा दोनों लोकसभा के सभी प्रत्याशियों के व्यय सम्बन्धी रजिस्टर का तीन बार निरीक्षण किया जायेगा। पहला निरीक्षण 9 मई, दूसरा निरीक्षण 13 मई तथा तीसरा व अंतिम निरीक्षण 17 मई 2024 को प्रातः 10 बजे से 05 बजे तक जिला पंचायत सभागार में किया जायेगा। निरीक्षण के समय अभ्यर्थी या उनका एजेंट उपस्थित नहीं होता है तो सम्बन्धित नोटिस निर्गत की जायेगी। नोटिस के तीन दिन के अंदर रजिस्टर प्रस्तुत न करने पर भारतीय दंड संहिता की धारा 171 झ के अधीन सक्षम न्यायालय में शिकायत दर्ज की जाएगी और निर्वाचन के दौरान अभ्यर्थी को वाहन प्रयोग करने की दी गई अनुमति निरस्त की जा सकती है।