आगजनी का तांडव निरन्तर जारी,छप्पर में लगी आग में बेशकीमती लकड़ी व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर राख

आगजनी का तांडव निरन्तर जारी,छप्पर में लगी आग में बेशकीमती लकड़ी व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर राख


रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत विकास खण्ड कर्नलगंज के मुंडेरवा गाँव मे अचानक आग लगने से लाखों की सम्पत्ति जलकर राख हो गयी।आग लगने से लाखों की सामग्री जलकर राख हो गई। पीड़ित भगवान बक्श सिंह ने बताया कि उसके मकान के सामने रखे छप्पर में करीब एक लाख की गृहस्थी रखी थी।जिसमे मंगलवार की देर शाम छप्पर में अचानक आग लग गई।देखते ही देखते आग ने उग्र रूप धारण कर लिया।हल्ला गुहार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीण आग पर काबू पाने का प्रयास में जुट गये।

तब तक छप्पर के अंदर रखी कीमती शीशम की लकड़ी, साइकिल, पाइप, चारपाई, कुर्सी, स्टूल, हार्डवेयर व इलेक्ट्रॉनिक के उपकरण आग की चपेट में आकर जल गये। भयंकर आग की लपटों की चपेट में आकर आस पास लगे नींबू, आवंला, शीशम व अमरुद सहित कई अन्य हरे वृक्ष भी जलने लगे।ग्रामीणों के द्वारा काफी मशक्कत करनी के पश्चात किसी तरह से आग पर काबू पाया। तब तक छप्पर के नीचे रखी समस्त सामग्री जलकर राख हो गई। इस बावत तहसीलदार मनीष कुमार ने बताया कि हल्का लेखपाल को भेजकर आगजनी में हुई क्षति आकलन करने का निर्देश दिया गया है।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस