पावर हाउस पर लगा 08 एमबीए का ट्रांसफार्मर खराब, विद्युत सप्लाई बाधित


 पावर हाउस पर लगा 08 एमबीए का ट्रांसफार्मर खराब, विद्युत सप्लाई बाधित


रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। विद्युत उपकेन्द्र परसपुर में लगा 8 एमबीए ट्रांसफार्मर में तकीनीकी खराबी आ जाने के कारण निर्बाध विद्युत आपूर्ति में बाधा आ रही है। 

        इस बावत अवर अभियंता करुणेश मिश्रा ने बताया कि परसपुर विद्युत उपकेंद्र पर लगे आठ एमबीए के ट्रांसफॉर्मर तकनीकी खराबी के चलते विद्युत आपूर्ति का संकट खड़ा हो गया है। उक्त ट्रांसफॉर्मर में आई तकनीकी खराबी के कारण सभी फीडरों को दो दो घंटे रॉस्टिंग करके विद्युत सप्लाई प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि खराब हुये ट्रांसफार्मर की लिखित रूप से जानकारी उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है तकरीबन दो दिन में बदलकर नया ट्रांसफार्मर लग जाने के बाद विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से रॉस्टिंग के अनुसार बहाल हो सकेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील करते हुये कहा है कि क्षेत्र के सभी सम्मानित उपभोक्ता संयम बरतने के साथ विभागीय कर्मचारियों का सहयोग करें।ताकि जल्द से जल्द इस समस्या से सभी को निजात मिल सके।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस