तुलसीपुर में गरजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बोले "सपा का था एक ही नारा खाली प्लाट पर अधिकार हमारा"


 तुलसीपुर में गरजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बोले "सपा का था एक ही नारा खाली प्लाट पर अधिकार हमारा"


रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

बलरामपुर।। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बुधवार की शाम तुलसीपुर के बसंतलाल इंटर कालेज मे आयोजित जन सभा को सम्बोधित करते हुए उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री भाजपा के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा प्रत्याशी साकेत मिश्रा व गैसड़ी लोकसभा प्रत्याशी शैलेश कुमार सिंह शैलू को जिताने की जनता से अपील किया। उन्होंने कहा कि एक तरफ कांग्रेस व सपा ने औरंगजेब के विचारों को आगे बढ़ाने का काम किया है। सपा शासनकाल में जो हो रहा था वह भी किसी से छिपा नहीं है। "सपा का था एक ही नारा खाली प्लाट पर अधिकार हमारा"। उस समय गरीबों और व्यापारियों के साथ विभिन्न वर्ग के जमीनो पर भू माफिया कब्जा कर रहे थे। कोई किसी का सुनने वाला नहीं था।


👉यदि सीधी उंगली से घी न् निकले तो टेढ़ी करना जरूरी है......


👉भूमाफिया का राम नाम सत्य,छोड़ना पड़ेगा गरीबों को जमीनें.....


भूमाफिया, पशु माफिया, जंगल माफिया, खनन माफिया और पेशेवर अपराधियों का बोलबाला था। हमने कहा था कि हमारी सरकार बनने पर माफियाओ के राम नाम सत्य होगा। शपथ लेने के बाद हमने वही किया। सबसे पहले अधिकारीयों को बुलाकर 48 घंटे में सभी वर्गो की भूमि से अवैध कब्जे हटाने का आदेश दिया। और कहा कि यदि सीधी अंगुली से घी न निकले तो टेढ़ी करके निकालना। माफियाओं के सीने को रौदते हुए बुलडोजर चलाना हर हाल में सभी वर्ग के लोगों की भूमि माफियाओं के कब्जे से खाली होनी चाहिए। भाजपा शासन काल मे माफिया कहां पहुंच गये यह सब नजारा पूरे प्रदेश की जनता ने देखा है।


उन्होंने कहा कि भाजपा शासन काल में जो विकाश हुआ है वह भी किसी से छिपा नहीं है। यहां पूर्व प्रधान मंत्री अटल विहारी बाजपेई के नाम से मेडिकल कलेज बनकर तैयार हो चुका है। विश्वविद्यालय बन रहा है, गरीबों को राशन मिल रहा है, किसानो को सम्मान निधि के साथ आवास विहीन गरीबों को आवास का लाभ मिल रहा है। हम श्री राम जी की मंदिर बनाकर आपके पास आये हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार बनने के बाद 70 वर्ष की आयु पार कर चुके लोगो को उपचार के लिए 5 लाख का आयुष्मान कार्ड बनेगा।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस