विवाहिता की तहरीर पर पति सहित आठ ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

विवाहिता की तहरीर पर पति सहित आठ ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।।जनपद गोण्डा अन्तर्गत थाना खरगूपुर के ग्राम रुपईडीह निवासिनी राजकुमारी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसकी शादीग्राम रुपईडीह निवासी अयोध्या प्रसाद उर्फ राजू मौर्य के साथ हुई थी। उसके माता पिता ने अपने सामर्थ्य के अनुसार दान उपहार देकर उसे विदा किया था।वह अपने ससुराल गई और पत्नी धर्म का पालन करने लगी, मगर ससुराल वाले ख़ुश नहीं थे। ससुरालीजन मायके से एक लाख रूपये नकद, बाइक व सोने की चैन बतौर दहेज लाने का दबाव बनाने लगे। मना करने पर उसे मार पीटकर प्रताड़ित करने लगे।ससुराल वालों गत 13 अप्रैल को उसकी पिटाई करते हुए घर से निकालकर भगा दिया।
पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने रुपईडीह निवासी अयोध्या प्रसाद उर्फ राजू मौर्य, शांती देवी, सम्मयदीन, पुष्पा देवी, प्रभुनाथ, मिल्हा, केतकी, गुरुप्रसाद के विरुद्ध दहेज प्रतिषेध अधिनियम सहित अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
     इस बावत प्रभारी निरीक्षक खरगूपुर ने बताया कि पीड़ित महिला द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर पति सहित आठ व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस