पुरानी रंजिश को लेकर पीटा, मुकदमा दर्ज
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत ग्राम झाली गाँव सुसुंडा निवासी द्वारिका प्रसाद पाण्डेय ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षीगण शनिवार की रात तकरीबन एक बजे घर चढ़कर आये और भद्दी भद्दी गाली गलौज देते हुये लाठी डंडे से पिटाई शुरू कर दिया।बीच बचाव कराने पहुंचे शिवकुमार वर्मा,एवं गुलाबा की भी विपक्षीगणो ने पिटाई कर दी
हल्ला गुहार सुनकर आस पास के लोंगो ने बीच बचाव कराया तब विपक्षीगण जान माल की धमकी देते हुए चले गये।चोटिल शिवकुमार वर्मा एवं गुलाबा का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। पुलिसने पीड़ित की तहरीर पर कुर्मिन पुरवा निवासी प्रेमनाथ व शेषनाथ तथा अहिरन पुरवा सुसुंडा निवासी महेश यादव,ज्ञान प्रकाश यादव एवं उसका बड़ा लड़के के खिलाफ मारपीट की धारा 323/504/506
