छापेमारी के दौरान लगभग 1,01,485 मूल्य की एलोपैथिक औषधियाँ की गई सीज


 छापेमारी के दौरान लगभग 1,01,485 मूल्य की एलोपैथिक औषधियाँ की गई सीज

मेडिकल स्टोर की जांच करती औषधि निरीक्षक रजिया बानो व आलोक कुमार त्रिवेदी

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। बुधवार को प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर मनोज कुमार सहायक आयुक्त (औषधि) देवीपाटन मंडल, गोण्डा द्वारा गठित टीम राजिया बानो औषधि निरीक्षक एवम आलोक कुमार त्रिवेदी औषधि निरीक्षक बलरामपुर द्वारा संयुक्त रूप से थाना धानेपुर पुलिस बल के साथ राजेश यादव पुत्र अशर्फी लाल निवासी मौजा देवारी खेरा, थाना रेहरा बाजार जनपद बलरामपुर द्वारा अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर स्थित ग्राम पूरे तेंदुआ, कुतुबगंज बाजार जनपद गोंडा में संयुक्त रूप से छापा मारकर कार्यवाही की गई। जिसमें कार्यवाही के दौरान लगभग 1,01,485 मूल्य की एलोपैथिक औषधियाँ सीज की गई, तथा 04 संदिग्ध नमूने जाँच एवं विश्लेषण हेतु संग्रहित किये गये। परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त होने एवम् विवेचना पूर्ण होने के पश्चात दोषी व्यक्ति/व्यक्तियों के विरुद्ध माननीय सक्षम न्यायालय में परिवाद दाखिल किया जाएगा।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस