कर्नलगंज विधायक अजय का भाजपा प्रत्याशी करन भूषण सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील
आर के मिश्रा
परसपुर नगर स्थित महाकवि तुलसीदास महाविद्यालय परिसर में कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान कर्नलगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय सिंह ने उपस्थित समस्त भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं सहित आम जनमानस से भाजपा सर कार की योजनाओं के बारे में जजिक्र करते हुये अपील करते हुये कहा कि वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार ने काफी अहम फैसले लिये हैं जिससे देशवासी अंजान नही है। उन्होंने कट कि सभी लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान केन्द्र पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी करन भूषण के पक्ष में मतदान करते हुये केन्द्र में पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने में पूर्ण रूप से सहयोग करें।
इस दौरान संदीप सिंह मोनू,इतेंद्र सिंह गुड्डू,डॉ0 एसपी सिंह,कुँवर बहादुर सिंह,देवनाथ सविता,सूरज सिंह,राम मनोहर तिवारी, रणधीर सिंह,धर्मराज सिंह,रामसुंदर पाण्डेय,भीम सिंह,नीलू पासवान,राजू सिंह चंगेरी,सऊद खान,जन्मेजय सिंह अन्य तमाम कार्यकर्तागण तथा ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।