पीड़ित मां ने गांव के एक युवक पर दर्ज कराया बेटी का अपहरण करने का केस
पीड़ित मां ने गांव के एक युवक पर दर्ज कराया बेटी का अपहरण करने का केस
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।।पीड़ित मां ने पुलिस को तहरीर देकर अपनी पुत्री के अपहरणकर्ता युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुये यथोचित कार्यवाही हेतु गुहार लगाई।
स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गाँव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गत 21मई की सुबह तकरीबन छः बजे उसकी पुत्री घर से कहीं चली गयी।जिसकी गुसुदगी स्थानीय थाने में दर्ज कराया गया।काफी खोजबीन करने पर पता चला कि उसकी पुत्री को उसी के गांव का एक युवक बहला फुसलाकर कहीं भगा ले गया है।
इस बावत प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार शुक्ला ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर ग्राम मरचौर पण्डित पुरवा निवासी शिवकुमार मिश्रा उर्फ गोली के विरुद्ध विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अन्य कार्यवाही की जा रही है।
