पत्नी की शिकायत पर पति पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। जनपद गोण्डा अंतर्गत कोतवाली कर्नलगंज के ग्राम बसेहिया निवासी शिवकुमार की पुत्री सुमन ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसकी शादी वर्ष 2012 में अलीपुर गोकुल निवासी छोटू के साथ हुई थी। उसके पिता ने अपने हैसियत के अनुसार दान उपहार देकर विदा किया था,मगर छोटू उससे संतुष्ट नहीं था। उसने दहेज में मोटरसाइकिल व 1 लाख 51 हजार रुपया नकद मायके से लाने की बात कही। सुमन के मना करने पर उसने गाली व जान से मार डालने की धमकी देते हुए मारपीट कर मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगा।
बइस बावत कोतवाल कर्नलगंज निर्भयनारायण सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर ग्राम अलीपुर गोकुल भवानीगंज निवासी छोटू के विरुद्ध दहेज प्रतिषेध अधिनियम सहित अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज
कर कार्यवाही की जा रही है।
