बालिका से छेड़छाड़ करना युवक को पड़ा महंगा,असनायी के भूत ने पहुंचाया जेल

बालिका से छेड़छाड़ करना युवक को पड़ा महंगा,असनायी के भूत ने पहुंचाया जेल

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। गत मंगलवार को एक व्यक्ति द्वारा थाना कोतवाली मनकापुर में लिखित सूचना देकर अवगत कराया गया कि विपक्षी युवक द्वारा रात्रि में घर के छत पर आकर मेरी लड़की के साथ छेड़खानी किया गया है। जिसके सम्बन्ध में पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली मनकापुर में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था तथा विवेचना उ0नि0 अरविन्द कुमार को सुपुर्द की गयी। पीड़िता द्वारा दिए गए बयान के उपरांत धारा 376 भादवि की बढोत्तरी की गयी है। उक्त प्रकरण में गुरुवार को थाना मनकापुर के उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार,हेड कॉन्स्टेबल अभय राव द्वारा अभियुक्त राजेश कुमार पुत्र गंगा प्रसाद निवासी ग्राम मिश्रौलिया खुर्द थाना छपिया को ग्राम अमवा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना मनकापुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-209/2024, धारा 354, 376 भादवि के तहत
विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस