बिजली नही तो ओट नहीं के नारे के साथ चुनाव में मतदान न् करने पर अड़े ग्रामीण
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र में जहां विभिन्न नेताओं की चहलकदमी शुरू हो गयी है, वहीं स्थानीय जनता भी अपनी समस्याओं को मुद्दा बनाकर उनके सामने परोसने में जुट गयी है।इसी कड़ी में बिजली की समस्या से जूझ रहे विकास खण्ड रूपईडीह अन्तर्गत भोपालपुर खास एवं महावत डेरा गाँव के सैकड़ों ग्रामीणों ने बुधवार को हाथों में विभिन्न स्लोगन लिखी तख्ती लेकर ग्राम सचिवालय के सामने “बिजली नहीं तो वोट नहीं” के नारे के साथ जमकर प्रदर्शन किया।ग्रामीणों ने कहा कि वर्ष 2014 में यहां पर जगह-जगह बिजली के पोल लगाए गए।लेकिन उनपर बिजली के तार अभी तक नहीं बिछाए गए।जबकि समस्या को लेकर कई बार लिखा पढ़ी की गई है।ग्रामीणों का कहना है कि जो नेता बिजली समस्या को गंभीरता से लेगा उसी को हमलोग वोट देंगे, वरना वे लोग वोट का बहिष्कार करेंगे। ग्रामीण विद्युत विभाग के कारनामे से काफी नाराज दिखे।
ग्राम प्रधान पति कमलेश पासवान ने बताया दोनों मजरों को मिलाकर करीब 190 घर व उनकी आबादी लगभग 900 के आस-पास है।जोकि इस सरकार में भी बिजली की व्यवस्था से वंचित हैं।
इस मौके पर रोहित,पहलवान,तुलसीराम, सत्य नारायण, वीपत,अवधेश,संजू देवी,ललिता, गुड़िया,मानी देवी, पूनम, गौरीशंकर, मोतीलाल, नवरंग सिंह, हिटलर, सालिकराम, तुफैल, राकेश, आमिर खान, अमृतलाल आदि मौजूद रहे।