एक और समाजवादी पार्टी के एजेंट की हुई पिटाई
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। कोतवाली नगर गोण्डा अंतर्गत ग्राम हारीपुर के मजरा बैरागी पुरवा निवासी अमरनाथ शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि पीड़ित 65 वर्ष का वृद्ध है।गत 20 मई को हुये मतदान के तहत वह ग्राम हारीपुर के मतदान केंद्र पर समाजवादी पार्टी का एजेंट था।मतदान समाप्त होने पर वह मतदान केंद्र से बाहर निकला तभी आरोपीगण पहुंच गए और सपा का एजेंट बनने की वजह से गाली व जान से मार डालने की धमकी देने लगे। मना करने पर उसकी जमकर पिटाई कर दिए।
इस बावत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर पोर्टरगंज पथवलिया निवासी शुभम शुक्ला व हारीपुर निवासी अमरनाथ पाण्डेय के विरुद्ध विधिक धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच की जा रही है।
