बालिका को लेकर युवक हुआ फरार,माता व भाई समेत चार पर केस दर्ज
बालिका को लेकर युवक हुआ फरार,माता व भाई समेत चार पर केस दर्ज
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत ग्राम पंचायत चरहूँवा के मजरा सितावी पुरवा निवासी एक व्यक्ति के द्वारा पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि शनिवार की सुबह तकरीबन दस बजे उसकी पुत्री को गाँव का ही एक युवक बहला फुसलाकर कहीं भगा ले गया।आरोप है कि उसकी बेटी को भगवाने में उसके भाई व उसकी माँ का विशेष योगदान रहा है।
इस बावत इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार शुक्ला ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर पर सितावी पुरवा चरहूँवा निवासी दीपक पाण्डेय तथा उसके सहयोगी भाई रवि उर्फ छोटू,जयप्रकाश व माता रामा देवी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच की जा रही है।
