पसका बाराह मन्दिर के समीप दो पक्षों में मारपीट,पाँच पर केस दर्ज

पसका बाराह मन्दिर के समीप दो पक्षों में मारपीट,पाँच पर केस दर्ज

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पूरे दलजीत पुरवा पसका निवासी करन सिंह पुत्र केदार सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसकी पसका सुकर खेत बाराह मन्दिर के पास कास्मेटिक की दुकान है।गुरुवार की शाम तकरीबन छः बजे विपक्षीगण दुकान पर आकर भद्दी भद्दी गाली गलौज एवं जान से मारने की धमकी देते हुये मुक्का थप्पड़ व डण्डा से मारने लगे,तथा दुकान में लगा कैमरे को तोड़ दिया।पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पसका छेदी वैश्य पुरवा उल्टहवा मांझा निवासी अंकित सिंह,पिन्टू सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

        वही दूसरे पक्ष के उल्टहवा मांझा पसका निवासी अंकित सिंह की तहरीर पर पसका पूरे दलजीत निवासी केदार सिंह,करन सिंह व नाथू सिंह के खिलाफ मारपीट की धारा 323/504/506भा0दं0वि0 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

      प्रभारी निरीक्षक प्रदीप शुक्ला ने बताया कि दोनों पक्षों द्वारा फि गयी तहरीर के आधार पर पाँच लोंगो के विरुद्ध विधिक धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर मामले की जाँच उपनिरीक्षक पवन सिंह को सौंप दी गयी है।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस