थुनिया उखाड़ने के विवाद को लेकर हुई मारपीट,दो महिला सहित चार पर केस दर्ज

थुनिया उखाड़ने के विवाद को लेकर हुई मारपीट,दो महिला सहित चार पर केस दर्ज

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिलरिहन पुरवा खैरा निवासी रामकरन यादव ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि खेत मे गड़ी थुनिया उखाड़ने के विवाद को लेकर विपक्षीगण खेत मे आकर भद्दी भद्दी गाली गलौज देते हुये मुक्का थप्पड़ से पिटाई कर दी। हल्ला गुहार सुनकर बीच बचाव कराने पहुंची पीड़ित की पत्नी गेंदावती व पुत्री रेनू को भी जान से मारने की धमकी देते हुये मारा पीटा।

     इस बावत इंस्पेक्टर प्रदीप शुक्ला ने बताया कि बिलरिहन पुरवा निवासी जगदीश, मंजू,दुर्गेश व लीला के खिलाफ मारपीट की विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कीज रही है।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस