गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा के तत्वाधान में आयोजित हुआ निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर के दौरान 200 से अधिक मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण...........जोगिंदर सिंह जॉनी
गोण्डा।। तहसील करनैलगंज स्थित गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा के नेतृत्व में लखनऊ मेदांता हॉस्पिटल के तत्वावधान में एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उप जिलाधिकारी कर्नलगंज विशाल कुमार तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी चंद्रपाल शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।
शिविर में प्रमुख परामर्शदाता के रूप में मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ से पधारे हार्ड, ब्लड प्रेशर, शुगर,के एमडी मेडिसिन चिकित्सक द्वारा लोंगो को बेहतर परामर्श दिया गया। जांच शिविर में ईसीजी जैसी प्रमुख जांच के साथ 200 से अधिक मरीज को उचित परामर्श देकर विस्तृत जानकारी दी गई। तत्पश्चात मेडिकल शिविर में आए हुए सभी मरीजों एवं उपस्थित अतिथियों के लिए गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी द्वारा लंगर का आयोजन किया गया। मेदांता हॉस्पिटल के मार्केटिंग एडवाइजर सोनू पाठक तथा उपस्थित सभी पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा कार्य काफी सराहनीय रहा।
उक्त चिकित्सा शिविर में मुख्य रूप से डिप्टी सीएमओ, चिकित्सालय अधीक्षक डॉ0 अनुज, डॉ0 अरुण सिंह परसपुर विकास मंच, प्रधान हरजीत सिंह सलूजा, सचिव जोगिंदर सिंह जानी ,रमनदीप सिंह, डॉक्टर पुनीत सिंह, अरुण कुमार वैश्य, शिवनंदन वैश्य,भूपेन्द्र सिंह सलूजा,मोहित पाण्डेय, अप्पू मोदनवाल, चंद्रशेखर गोस्वामी, ओपी तिवारी, हरविंदर सिंह सतनाम, इंद्रजीत सिंह, हरप्रीत सिंह वीनस, सोनू छाबड़ा, अभिनव सिंह खालसा सहित मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ से पधारे हुये चिकित्सक मौजूद रहे।