विकास खण्ड तरबगंज में आयोजित ग्राम चौपाल में डीएम ने सुनी जनता की समस्या
विकास खण्ड तरबगंज में आयोजित ग्राम चौपाल में डीएम ने सुनी जनता की समस्या
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत विकास खण्ड तरबगंज के ग्राम पंचायत चिवरहा, जमथा, मनहना, गौहानी, जुझारीपुर तथा सोनबरसा में जिलाधिकारी नेहा शर्मा की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया है।
मंगलवार को जिलाधिकारी नेहा शर्मा तरबगंज क्षेत्र के चिवरहा गांव में आयोजित ग्रामचौपाल में पहुँचकर ग्रामवासियों की समस्याओं को सुना, तथा समस्याओं से सम्बंधित विभागीय अधिकारी को प्राप्त शिकायत का समाधान करने हेतु निर्देशित किया।
वहीं जिलाधिकारी ने ग्राम चौपाल चिवरहा में महिलाओं को गोल्डेन कार्ड भी वितरित किया।
इस दौरानग्राम प्रधान चिवरहा ललिता पाण्डेय,खण्ड विकास अधिकारी रविकुमार गुप्ता, सहायक विकास अधिकारी दुर्गा प्रसाद मिश्रा, ग्राम विकास अधिकारी सौरभ पाण्डेय, कार्यक्रम अधिकारी/परियोजना निदेशक चंद्रशेखर स्वास्थ्य विभाग की टीम व हल्का लेखपाल एवं राजस्व विभाग की टीम समेत तमाम क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।