आर०एस०वी० फाउंडेशन के चेयरमैन राधेश्याम वर्मा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से की औपचारिक मुलाकात


रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

बलरामपुर।। जनपद उतरौला अन्तर्गत उतरौला निवासी आर०एस०वी० फाउंडेशन के चेयरमैन एवं समाजसेवी राधेश्याम वर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी से मुलाकात किया। समाजसेवी के रूप के अपनी अलग छाप कायम रखने वाले राधेश्याम वर्मा अपने दरियादिली तथा मिलनसार स्वभाव के कारण जाने जाते हैं।बताते चलें कि आर०एस०वी० फाउंडेशन के तत्वावधान में उतरौला में चल रहे आर०एस०वी० अस्पताल में गरीब और जरूरतमंद मरीजों को प्रत्येक रविवार को मुफ्त ओपीडी सेवा प्रदान की जाती है, वही जन सरोकार के मुद्दे पर वह हमेशा मुखर होकर अपनी राय रखते हैं। भारतीय जनता पार्टी संगठन की विचारधारा पर काम करने वाले राधेश्याम वर्मा शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय लखनऊ में एमएलसी व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी से मुलाकात कर कई मुद्दों पर उनसे सार्थक बातचीत किया, और उनके द्वारा भारतीय जनता पार्टी का सहयोग करने के लिए और पार्टी के नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस