चार वाहनों का किया ई चालान कर किया 11000 रुपये का जुर्माना

      वाहन चेकिंग करते चौकी इंचार्ज सोमप्रताप सिंह


रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत पसका पुलिस चौकी पुलिस ने पसका स्थित सरयू पुल परसघन वाहन चेकिंग अभियान के तहत दुपहिया वाहनो की चेकिंग की गयी। 
     पसका चौकी प्रभारी सोमप्रताप सिंह ने बताया कि जनपद के पुलिस अधीक्षक के निर्देशक्रम में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमे वाहन सम्बन्धी प्रपत्रों की जाँच, बिना हेलमेट व असिमित सवारियों को बैठाकर फर्राटा भरने वाले चार वाहन का ई चालान करते हुये 11000 रुपया बतौर जुर्माना किया गया।

       पसका बाजार में पैदल गस्त करती पुलिस फोर्स

         वहीं शाम को सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाये रखने के लिये चौकी इंचार्ज सोमप्रताप सिंह मय हमराह पुलिस फोर्स के साथ पसका बाजार में पैदल गस्त कर आमजन को कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस