पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर किया याद

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

देश के नेता भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह जी को सत् सत् नमन........अजय त्रिपाठी मुन्ना

लखनऊ।। भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य देश के प्रमुख नेता उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री कहे जाने वाले कल्याण सिंह की पूर्णतिथि पर सुल्तानपुर रोड स्थित स्वर्गीय कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में लगी उनकी मूर्ति पर बड़ी संख्या में अपने साथियों के साथ श्रद्धा सुमन अर्पित करने भारतीय उद्योग किसान व्यापार मण्डल (पंजी०) के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मेयर प्रत्याशी भाजपा उत्तर प्रदेश के नेता अजय त्रिपाठी मुन्ना पहुँचे। बताते चलें कि 21 अगस्त 2023 दिन सोमवार को स्वर्गीय कल्याण सिंह जी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भाजपा नेता अजय त्रिपाठी मुन्ना ने कहा कि उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी को मज़बूत करने में स्वर्गीय कल्याण सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। राम जन्मभूमि आंदोलन के सबसे अग्रणी नेता रहे स्वर्गीय कल्याण सिंह उत्तर प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के प्रेरणाश्रोत रहे। स्वर्गीय कल्याण सिंह 1992 में बनी पूर्ण बहुमत की भारतीय जनता पार्टी की सरकार के दौरान उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री बनने पर उत्तर प्रदेश के उद्यमी व्यापारी सहित आम जनता के हित में बहुत सारे काम किये उत्तर प्रदेश में व्याप्त गुंडागर्दी पर पूर्णतया रोक लगाई। कल्याण सिंह जी के मुख्य मंत्रित्व काल में गुण्डे, माफ़िया या तो जेल के अंदर थे या उत्तर प्रदेश के बाहर थे। आज उनके पूर्णतिथि पर हम उनको अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित करते है । 

आज के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय उद्योग किसान व्यापार मण्डल (पंजी०) के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मेयर प्रत्याशी भाजपा नेता अजय त्रिपाठी मुन्ना, संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश गुप्ता, संगठन के राष्ट्रीय प्रभारी हाफिज जलील अहमद सिद्दीक़ी, संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष/ मीडिया प्रभारी ताज ख़ान, संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष/ज़िलाध्यक्ष लखनऊ नीरज गुप्ता, संगठन के महानगर अध्यक्ष सैयद फ़ुरक़ान अहमद, महानगर महामंत्री/पूर्व पार्षद अजय अवस्थी बंटी, अंसल व्यापार मण्डल के अध्यक्ष अमरजीत लोधी, भाजपा नेता प्रिंस तिवारी, भाजपा नेता/सभासद दिनेश साहू, भाजपा नेता राजकुमार रोहित, भाजपा नेता कुलदीप पांडेय, भाजपा नेता विजय अवस्थी, रवि यादव, सूरज शर्मा, प्रदेश कार्यालय प्रभारी दीपक शर्मा सहित बहुत से कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

       

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस