मुख्यमंत्री जी ने बाढ़ प्रभावित परिवारों को प्रदान की राहत सामग्री


रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई निरीक्षण.........


गोण्डा।। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर गोण्डा पहुंचकर कर्नलगंज तहसील के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें राहत सामग्री वितरित किया।

डबल इंजन की सरकार बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है ........... मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

 इस मौके पर मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित परिवारों को आश्वस्त करते हुये कहा कि डबल इंजन की सरकार बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। आपदा के समय में पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद की जाएगी। सरकार जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियों व राजस्व विभाग की टीम,शैक्षिक संस्थानों और संगठनों के साथ मिलकर बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचा रही है। बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत किट में रोजमर्रा के खाने के सामान को रखा गया है जिसमें आटा,चावल,अरहर दाल,नमक, हल्दी, मिर्च, धनिया व सब्जी मसाले,रिफाइंड तेल,लाई,भुना चना,गुड़,बिस्किट, माचिस एवं मोमबत्तियां, साबुन के साथ एक तिरपाल शामिल है।

बाढ़ से हुई फसल नुकसान के लिए मिलेगा मुआवजा ........

         उन्होंने कहा कि सुखा या अत्यावृष्टि के कारण जिन अन्नदाताओं की फसलों को नुकसान पहुंचा है जिला प्रशासन द्वारा सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे के बाद जिन किसानों की फसलों का नुकसान हुआ है उन्हें उचित मुआवजा प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में 30 गांव प्रभावित हुए थे इनमें से कई गांव जल जमाव से मुक्त हो चुके हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में मेडिकल व नौकाओं की व्यवस्था की गई है। मंत्री व प्रभारी मंत्री द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया जा रहा है। 
उन्होंने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगले डेढ़ महीने तक सबको सतर्क रहना होगा। उन्होंने सभी अन्नदाताओं व परिवारों को आश्वस्त करते हुए कहा कि यदि किसी परिवार का पूरा मकान बाढ़ से या अन्य किसी कारण से क्षतिग्रस्त हो गया तो उसे प्रधानमंत्री अथवा मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत नया मकान दिया जाएगा,आंशिक क्षतिग्रस्त होने पर उसे उचित मुआवजा भी दिया जाएगा। 

        इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र,विधायक मनकापुर रमापति शास्त्री,विधायक कटरा बावन सिंह,विधायक तरबगंज प्रेम नारायन पाण्डेय,विधायक गोण्डा सदर प्रतीक भूषण सिंह,विधायक गौरा प्रभात वर्मा,विधायक करनैलगंज अजय सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष अमरकिशोर कश्यप आयुक्त देवीपाटन मंडल गोण्डा योगेश्वर राम मिश्र,पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र अमरेन्द्र प्रसाद सिंह,जिलाधिकारी नेहा शर्मा,पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल,मुख्य विकास अधिकारी एम.अरून्मोली,सीएमओ डॉ0 रश्मि वर्मा,मुख्य राजस्व अधिकारी महेश प्रकाश समस्त एसडीएम सहित जनपद स्तरीय अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस