चार वाहन पर चार हजार रुपये का हुआ जुर्माना
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत पुलिस चौकी पसका में सघन वाहन चेकिंग अभियान के तहत दुपहिया वाहनों की जाँच की गई।
चौकी प्रभारी सोमप्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने निर्देशक्रम में पुलिस बल के साथ पसका पुल पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमे बिना हेलमेट के दुपहिया वाहन चलाने व असिमित सवारियां बैठाकर फर्राटा भरने वाले वाहन चालकों के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत विधिक कार्यवाही करते हुए चार वाहन से 4000 रुपये का ई- चालान किया गया।