चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर हुई चन्द्रयान-3 की सफल लैंडिंग, खुशी में तामीरे हयात स्कूल के बच्चों ने मनाया जश्न

चन्द्रयान-3 का मॉडल तैयार कर बच्चों ने मनाई खुशी

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत तहसील क्षेत्र कर्नलगंज मोहल्ला गाड़ी बाजार स्थित तामीरे हयात स्कूल में चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग से विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकों ने जश्न मनाया। वहीं इसरो के वैज्ञानिकों को इस कामयाबी पर शिक्षकों व छात्र छात्राओं द्वारा बधाई दी गयी।
         विद्यालय के सीनियर वर्ग के बच्चों द्वारा बहुत ही सुंदर चंद्रयान का एक मॉडल बना कर प्रदर्शनी दिखाई। वहीं वरिष्ठ शिक्षक त्रिवेणी प्रसाद मिश्रा व अध्यापिका नूरीन फातमी व उज़मा फातमी द्वारा चंद्रयान की विशेषता का वर्णन करते हुये उसके बारे में विशेष जानकारी देते हुये कहा कि हमारा देश पूरे विश्व में चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला पहला देश है। इससे पहले अमेरिका, रूस और चीन ने उत्तरी ध्रुव पर लैंडिंग की थी। चंद्रयान-3 के इस अपार सफलता पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा खुशी व्यक्त की गयी और जय हिंद, जय इसरो, जय भारत के जय घोष के साथ इस मिशन से जुड़े इसरो के सभी वैज्ञानिकों को बधाई दी गयी।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस