अनियंत्रित वाहन की चपेट में आकर मासूम बच्ची हुई चोटिल,हालत गम्भीर, लखनऊ रेफर


रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत थाना क्षेत्र परसपुर के मोहना चौराहे समीप अनियंत्रित गति से आकर एक चौपहिया वाहन ने एक मासूम बच्ची को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे मासूम को गम्भीर चोटें आई। आनन फानन में परिजन बच्ची को घायलावस्था में उपचार के लिये एक निजी अस्पताल ले गये। जहाँ पर चिकित्सक ने हालत गम्भीर होने का हवाला देते हुये लखनऊ रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने गाड़ी समेत चालक को हिरासत में लेने का दावा किया है।
         इस बाबत थानाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय ने बताया कि तहरीर अभी नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस