रक्षासूत्र बढ़कर स्वयंसेवकों ने लिया राष्ट्रसुरक्षा का संकल्प
रक्षासूत्र बढ़कर स्वयंसेवकों ने लिया राष्ट्रसुरक्षा का संकल्प
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। नगर स्थित बेनी माधव जंग बहादुर इंटर कालेज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ परसपुर गोंडा द्वारा के तत्वावधान में उपस्थित स्वयंसेवकों द्वारा एक दूसरे को रक्षा सूत्र बांधकर देश व राष्ट्र की रक्षा का संकल्प लिया गया।
आपसी सदभाव बढ़ाने व ऊँच नीच का भेदभाव समाप्त करने का लिया संकल्प......
कार्यक्रम के दौरान सह जिला कार्यवाह (आरएसएस अवध प्रांत) अनुज रस्तोगी जी ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तत्वावधान में वर्ष भर में कुल छः उत्सव मनाया जाता है। जिसमे रक्षाबंधन उत्सव भी शामिल है।यह पर्व आपसी सदभाव व ऊंच नीच के भेदभाव को खत्म करने और राष्ट्र के संकल्प के रूप में मनाया जाता है।
उन्होंने कहा कि इस पर्व का प्रमुख उद्देश्य राष्ट्रीय रक्षा है। जैसे भाई अपनी बहन तथा बहन अपने भाई की रक्षा का संकल्प लेते हैं, ठीक वैसे ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संगठन राष्ट्र व भारत माता की रक्षा का संकल्प लेता है। यह संगठन भारत माता को अपनी माता मानता है। इसी को ध्यान में रखते हुए इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। ऊंच-नीच का भेदभाव मिटाकर एक दूसरे को अपना सगा भाई मानते हुए सभी स्वयंसेवक एक दूसरे की कलाई में राखी बांधकर राष्ट्र सहित एक दूसरे की रक्षा करने का संकल्प लेते हैं।
इस दौरान प्रदीप जी (खण्ड कार्यवाह), श्याम सुन्दर जी (खण्ड संघचालक),बालक राम जी(सह जिला बौद्धिक प्रमुख),अभिषेक रस्तोगी, कनिश सिंह,सौरभ सिंह, विवेक तिवारी,विजय प्रताप जी,केपी सिंह, व महिला मोर्चा की मण्डल अध्यक्ष ऋचा पाण्डेय सहित तमाम स्वयंसेवक बन्धु उपस्थित रहे।