18 घण्टे के अन्दर साइकिल चोर अभियुक्त को चोरी की साइकिल सहित किया गिरफ्तार
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
बलरामपुर।। जनपद बलरामपुर के पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन् व अपर पुलिस अधीक्षक नम्रिता श्रीवास्तव,क्षेत्राधिकारी ललिया राधारमण सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में आज सोमवार को उपनिरीक्षक महेन्द्र प्रसाद मय हमराह कान्स्टेबल उपदेश वर्मा द्वारा ग्राम बरदौलिया की तरफ जाने वाली सड़क पर नहर पुलिया के समीप से साइकिल चोरी मामले में अभियुक्त ग्राम सतरहिया निवासीनाथू राजभर पुत्र रमेश को गिरफ्तार किया गया। जिसकी निशानदेही पर चोरी की गई साइकिल भी बरामद कर ली गयी है।
गिरफ्तार किये गए अभियुक्त के खिलाफ 20 अगस्त को छोटकन पासवान पुत्र चन्द्रिका पासवान निवासी धामाचौरी थाना ललिया बलरामपुर द्वारा स्वयं की सायकिल चुरा लेने के सम्बन्ध में मु0अ0स0 231/2023 धारा 379,411 भा0द0वि के तहत अभियोग दर्ज कराया गया था। जिसे सोमवार को गिरफ्तार कर थाना ललिया में विधिक कार्यवाही करने के पश्चात अभियुक्त को माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।