ऑटो रिक्शा चालक को पीटने में तीन नामजद पर केस दर्ज
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत थाना क्षेत्र कटरा बाजार पुलिस ने तीन व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली नगर अंतर्गत ग्राम केशवपुर पहड़वा के घोसियाना निवासी शारुफ की तहरीर देकर आरोप लगाया है।कि वह अपने ऑटो रिक्शा पर सवारी बैठाकर कटरा बाजार शंकर चौराहा पहुंचा था। इस बीच तीन लोग डंडा व लोहे का रॉड लेकर पहुंचे और उसे ऑटोरिक्शा से उतार कर मारने लगे। वहां मौजूद लोगों ने बीच बचाव कराया, जिस पर विपक्षीगण जान से मार डालने की धमकी देते हुए चले गए।
इस बावत प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पाण्डेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर ग्राम परसौना शुकुल पुरवा निवासी श्याम,मोनू व रतनलाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।