कटरा बाजार पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही,समाज विरोधी क्रियाकलाप अधिनियम के तहत तीन पर मुकदमा दर्ज
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत थाना कटरा बाजार पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध उत्तर प्रदेश समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।
कोतवाल करुणाकर पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि वह वाहन चालक जयप्रकाश सिंह,तथा हमराही सिपाही जितेंद्र कुमार, छोटेलाल, महिला सिपाही बीनू वर्मा व महिमा के साथ वीआईपी ड्यूटी व शांति व्यवस्था ड्यूटी से हलधरमऊ पहुंचे। जहां उन्हें जानकारी मिली कि हलधरमऊ निवासी छोटके उर्फ सफीक अपराधिक कृत्य के साथ गौकसी का कार्य को लेकर एक गैंग चलाता है।वही गैंग का लीडर है वहीं चाइन टोला थाना नवाबगंज हालपता कौड़हा जगदीशपुर निवासी मोहम्मद जाहिद उर्फ छोटू व लोनहवा दरगाह थाना खरगूपुर हाल पता कौड़हा जगदीशपुर निवासी लाडले उसके गैंग के सदस्य हैं। इस गैंग के कृत्य से समाज में भय व्याप्त है। इस गैंग के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई किए जाने के लिए गैंग चार्ट तैयार कर जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत करके अनुमोदन प्राप्त किया गया। जिस पर तीनो के विरुद्ध समाज विरोधी क्रिया कलाप अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कराया गया है।