आगामी त्यौहार रक्षाबंधन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस फोर्स ने किया पैदल गस्त

परसपुर कस्बे में पैदल गस्त करते थानाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय 

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। आगामी त्यौहार रक्षाबंधन के मद्देनजर नगर परसपुर में थानाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक व महिला पुरुष आरक्षियों के साथ पैदल गस्त कर आमजन से सौहार्दपूर्ण ढंग से त्यौहार मनाने की अपील किया। इस दौरान कर्नेलगंज रोड तथा तुलसीधाम मार्ग पर पैदल गस्त करते हुये सभी रेहड़ी व पटरी दुकानदारों को हिदायत देते हुये कहा कि सीबीएन मार्ग को किसी भी प्रकार से अवरुद्ध कदापि न् करें।ताकि आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न् उतपन्न हो। इस दौरान वरिष्ठ उपनिरीक्षक सभाजीत सिंह, कांस्टेबल राघवेंद्र प्रताप शाही, वीरेंद्र मौर्या, सभाजीत सिंह, सन्दीप यादव सहित अन्य आरक्षीगण मौजूद रहे।
      पसका बाजार में पैदल गस्त करते चौकी इंचार्ज                     सोमप्रताप सिंह मय पुलिस फोर्स

         वहीं पुलिस चौकी पसका इंचार्ज सोमप्रताप सिंह मय हमराह कांस्टेबलों के साथ रक्षाबंधन पर्व के तहत पसका बाजार में पैदल गस्त कर आमजन को सुरक्षा व कानून के प्रति भरोसा दिलाया। तथा सड़क पर खड़े बेतरतीब ढंग से वाहनों को लेकर वाहन चालकों से अपील करते हुये कहा कि त्यौहार के चलते बाजार में काफी भीड़ हो जाने से आवागमन प्रभावित होने लगता है। इसलिये अपने अपने वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर ही खड़ा करें।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस