गोवंश की तस्करी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार,भेजा जेल
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत थाना क्षेत्र तरबगंज पुलिस ने गोवंश की तस्करी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
इस बावत प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल के निर्देशक्रम का अनुपालन करते हुए उपनिरीक्षक श्रीराम ब्यास सिंह मय हमराह कांस्टेबल के साथ क्षेत्र भ्रमण को निकले थे कि तभी मुखबिर खास की सूचना पर गोवंश की तस्करी के मामले में वांछित अभियुक्त ग्राम मेहलौली थाना कुन्दरकी जनपद मुरादाबाद निवासी वसीम पुत्र मोबिन को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि विगत 19 अप्रैल को ग्राम गौहानी से गोवशों से लदे ट्रक को पकड़ा गया था। जिसमें उक्त अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 157/2023 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर वांछित अभियुक्त की तलाश की जा रही थी।गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना तरबगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही करने के उपरांत माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया है।