तुलसी जन्मभूमि राजापुर मे तुलसी जयंती पर श्रीरामचरितमानस अखण्ड पाठ के पश्चात भंडारारिपोर्ट:- आर के मिश्रागोण्डा। जनपद गोण्डा अन्तर्गत विकास खण्ड परसपुर के सूकरखेत ग्राम राजापुर स्थित तुलसी जन्मभूमि पर तुलसी जयंती को लेकर 23 अगस्त बुधवार को मनाई जाएगी। सनातन धर्म परिषद अध्यक्ष एवं तुलसी पीठाधीश्वर डॉक्टर स्वामी भगवदा चार्य ने बताया कि विश्वग्रंथ श्रीराम चरित मानस के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास की जन्मभूमि मंदिर राजपुर पर नित्य प्रति अखंड पाठ का आयोजन किया गया है।जिसमे क्षेत्रियजन मानस प्रेमी जुटकर श्रीरामचरित मानस का अखंड पाठ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगामी 23 अगस्त बुधवार को तुलसी जयंती के अवसर पर पूर्वाह्न ग्यारह बजे से सनातन धर्म परिषद एवं श्री तुलसी जन्मभूमि न्यास के तत्वावधान में संत सभा एवं विशाल भण्डारा आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में संत महात्मा एवं विद्वानों के व्याख्यान होंगे। इसके अलावा तुलसीदास नाम से संचालित स्कूल कॉलेजों व अन्य कई जगहों पर तुलसी जयंती मनाई जाएगी। जिसमें विद्यालय का छात्र छात्राओं द्वारा धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न होंगे।

तुलसी जन्मभूमि राजापुर मे तुलसी जयंती पर श्रीरामचरितमानस अखण्ड पाठ के पश्चात भंडारा

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा। जनपद गोण्डा अन्तर्गत विकास खण्ड परसपुर के सूकरखेत ग्राम राजापुर स्थित तुलसी जन्मभूमि पर तुलसी जयंती को लेकर 23 अगस्त बुधवार को मनाई जाएगी।  सनातन धर्म परिषद अध्यक्ष एवं तुलसी पीठाधीश्वर डॉक्टर स्वामी भगवदा चार्य ने बताया कि विश्वग्रंथ श्रीराम चरित मानस के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास की जन्मभूमि मंदिर राजपुर पर नित्य प्रति अखंड पाठ का आयोजन किया गया है।जिसमे क्षेत्रियजन मानस प्रेमी जुटकर श्रीरामचरित मानस का अखंड पाठ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगामी 23 अगस्त बुधवार को तुलसी जयंती के अवसर पर पूर्वाह्न ग्यारह बजे से सनातन धर्म परिषद एवं श्री तुलसी जन्मभूमि न्यास के तत्वावधान में संत सभा एवं विशाल भण्डारा आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में संत महात्मा एवं विद्वानों के व्याख्यान होंगे। इसके अलावा तुलसीदास नाम से संचालित स्कूल कॉलेजों व अन्य कई जगहों पर तुलसी जयंती मनाई जाएगी। जिसमें विद्यालय का छात्र छात्राओं द्वारा धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न होंगे।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस