जमीनी रंजिश में हुई मारपीट,महिला समेत तीन पर केस दर्ज

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत भेड़ियाकोट गजसिंहपुर निवासी केशो यादव पुत्र श्याम बिहारी यादव ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि जमीनी रंजिश को लेकर रविवार की रात लगभग नौ बजे विपक्षीगण अपने घर के सामने बाग में भद्दी भद्दी गाली गलौज देते हुये मूक्का थप्पड़ लाठी डण्डा से मारने लगे। हल्ला गुहार करने पर विपक्षीगण जान से मारने की धमकी देते हुए चले गये।पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर भेड़ियाकोट गजसिंहपुर निवासी केतार नाथ यादव ,सावित्री एवं बनुआ थाना उमरी बेगमगंज निवासी राजाबाबू के खिलाफ मारपीट की विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
       इस बावत थानाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर एक महिला समेत तीन लोंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच की जा रही है।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस