वर्तमान सरकार द्वारा किये गये घोटालों को लेकर आप पार्टी ने सौपा ज्ञापन
रिपोर्ट: आर के मिश्रा
गोण्डा।।वर्तमान सरकार द्वारा किये गये घोटालों को लेकर आप पार्टी ने सौपा ज्ञापन सीएजी रिपोर्ट में मोदी सरकार द्वारा किए गए लाखों करोड़ रुपए के घोटाले को लेकर आम आदमी पार्टी गोंडा ने मोर्चा खोला।आम आदमी पार्टी गोंडा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के प्रदेश स्तरीय आवाहन पर मोदी सरकार द्वारा किए गए लाखों करोड़ रुपए के घोटाले के जांच कराने हेतु जिला अधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदया को ज्ञापन सौंपकर उपरोक्त घोटाले की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। जिसमें द्वारका एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट घोटाला,भारत माला प्रोजेक्ट घोटाला, अयोध्या डेवलपमेंट अथॉरिटी घोटाला सहित आयुष्मान घोटाला शामिल है।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष उत्तम नागेश, जिला महासचिव संजय पाठक, दिग्गज पांडे प्रभारी बलरामपुर,सहप्रभारी वकील अहमद 'सर जी', सीवाईएसएस प्रदेश उपाध्यक्ष राज कुमार बरवार, सुरजीत वर्मा , किशोर चंद्र भारती, राजू बाल्मीकि, अम्बरीष श्रीवास्तव,राम मूर्ति सोनी, योगेश प्रताप सिंह, अंकित कुमार,शिवम शर्मा, दिलीप सिंह, शिव कुमार शुक्ला,अजय कुमार मिश्रा, कमलेश सिंह, हंसराज ओझा, ब्रिजेश कुमार पाठक,सूरज शुक्ला,सत्तू बाबा, अब्दुल सलाम, प्रवीण शुक्ला, नितिन बाल्मीकि, विकास बाल्मीकि, आनंद सिंह,सैयद मो.रेहान, विनोद कुमार , सुनील कुमार सरोज, ज्ञानचंद आर्य, मनीराम वर्मा , कुलदीप वर्मा,मोइन खान,देवतादीन सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।