औचक निरीक्षण के दौरान वन स्टॉप सेंटर केसवर्कर का वेतन रोकने का दिया निर्देश


रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

बेडसीट व तकिया का कवर न् देख भड़की डीएम,कहा कि सुधार कर लो नहीं तो होगी कार्यवाही.......

गोण्डा।। जनपद गोण्डा की जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने सोमवार को जिला अस्पताल स्थित वन स्टॉप सेन्टर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वन स्टाप सेंटर केसवर्कर निधि त्रिपाठी विगत तीन दिनों से बिना किसी सूचना/ प्रार्थना पत्र के अनुपस्थित पाई गई। जिस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिया कि उपरोक्त कर्मचारी का तीन दिवस का वेतन रोक दिया जाए।
       इसके साथ ही वन स्टॉप सेंटर में आवासीय महिलाओं के कक्ष का निरीक्षण किया गया, महिलाओं के कक्ष के बाहर गेट पर ताला लगा हुआ था,जोकि सर्वथा उचित नहीं है वन स्टॉप सेंटर में पीड़ित महिलाएं आवासीय होती हैं। इसलिए उनके साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ व्यवहार किया जाना अपेक्षित है। निरीक्षण के समय वन स्टॉप सेंटर में तीन महिलाएं आवासीय पाई गई वन स्टॉप सेंटर में तैनात महिला आरक्षी द्वारा अवगत कराया गया कि पांच महिलाएं बयान एवं मेडिकल के लिए ले जाई गई हैं। महिलाओं के शयन कक्ष में एक बेड पर बेडशीट नहीं थी जबकि दूसरे बेड पर रखे हुए तकिए पर कवर नदारद देख जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला प्रोबेशन अधिकारी को सख्त निर्देश दिए हैं कि यहां की व्यवस्थाओं एवं साफ सफाई में तत्काल सुधार कराया जाये अन्यथा संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
         इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 रश्मि वर्मा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 आदित्य वर्मा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जय गोविंद, जिला प्रोबेशन अधिकारी सहित संबंधित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस