खेत मे शौच को गयी महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार


रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। जनपद गोण्डा के पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल
के निर्देशक्रम में थाना उमरी बेगमगंज थानाध्यक्ष के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार मय हमराह पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरन महिला के साथ दुष्कर्म करने के मामले में वांछित अभियुक्त गोपालपुर परास पट्टी पुरवार निवासी ऋषिकेश यादव पुत्र इन्द्रबहादुर यादव को गिरफ्तार कर लिया गया।
      थानाध्यक्ष संजीव वर्मा ने बताया कि उक्त अभियुक्त ने थाना उमरीबेगमगंज क्षेत्र की रहने वाली खेत मे शौच गयी एक महिला के साथ दुष्कर्म किया था। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता द्वारा थाना उमरीबेगमगंज में मु0अ0सं0-285/23, धारा 376,504,506 भादवि के तहत
अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही करनें के पश्चात माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस