दोहरे हत्याकांड में मृतका आरती का शव भी हुआ बरामद,जाने कैसे दिया घटना को अंजाम
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। थाना क्षेत्र धानेपुर अन्तर्गत मेहनौन गांव में हुए दोहरे हत्याकांड में एक के बाद एक अजीब मोड़ आते चले गये।जिसे धानेपुर पुलिस ने 24 घण्टे के भीतर ही सम्पूर्ण खुलासा कर एक मिशाल पेश कर दी। वहीं हत्यारोपियों ने बड़े साजिशन जहां मृतक युवक सतीश चौरसिया की लाश घर से दूर गन्ने के खेत में फेंका वही रविवार को हत्या कर युवती की लाश रात भर घर में ही रखा। और सोमवार सुबह पड़ोस में जैसे ही आरती के मृतक होने की सूचना फैली तो परिजनों ने बीमारी से मृत्यु हो जाने का बहाना बनाते हुए आनन-फानन में मृतक आरती की लाश को अयोध्या स्थित सरयू घाट पर ले जाकर बालू में दफन कर दिया। हत्यारोपियों ने मृतका को दफनाते समय पूरे रीति-रिवाज सहित चार बोरे नमक के साथ दफनाया ताकि किसी को शक न हो।
यह बात भी गांव वालों के जेहन में दिनभर कौंधती रहीं हत्यारोपियों के गिरफ्तारी बाद एक के बाद एक बड़ा खुलासा हुआ। उक्त मामले को गंभीरता देखते हुए थानाध्यक्ष सत्येन्द्र वर्मा ने एक हत्यारोपी को लेकर स्वयं पुलिस टीम के साथ अयोध्या पहुँचकर मृतका के भाई की निशांदेही पर खुदाई करायी जहां मौके से आरती का शव बरामद हुआ।
बरामद शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही करते हुए अन्त्य परीक्षण के लिए गोण्डा मुख्यालय लाया गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुये 24 घंटे भीतर हत्यारोपी की गिरफ्तारी सहित मौके से आलाकत्ल एवं मृतकों के शव को बरामद कर एक बड़ी सफलता हासिल की।