23 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर के एक गाँव मे 23 वर्षीय मंदबुद्धि व गूंगा एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में गत दिवस लापता हो गया।परिजनों ने काफी खोजबीन की किंतु वह नही मिल पाया।जिससे परिजनों का रो रो कर हाल बेहाल है। ग्राम खंटवार पुरवा विशुनपुर कला निवासी प्रदीप मिश्रा ने पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर गुमसुदगी दर्ज कराई है। और कहा है कि उसका 23 वर्षीय भाई पंकज मिश्रा जोकि मानसिक रूप से विक्षिप्त होने के साथ साथ गूंगा भी है। वह 16 अगस्त की सुबह घर से निकला था, देर शाम वापस न आने पर आस पास, नात रिस्तेदार के यहाँ तलाश किया। कहीं कोई पता न चल सका। पुलिस ने पीड़ित के प्रार्थनापत्र पर गुमसुदगी दर्ज कर लिया है, और मामले की जाँच शुरू कर दी है।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस