उत्तरप्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के तत्वावधान में शिक्षामित्र की बैठक सम्पन्न

            शिक्षामित्रों ने बैठक के दौरान भरी हुंकार

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

 गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत ब्लॉक संसाधन केन्द्र परसपुर में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की बैठक ब्लॉक अध्यक्ष महेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। उक्त कार्यक्रम का संचालन प्रदीप तिवारी द्वारा किया गया। सर्वप्रथम बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री द्वारा सदन में शिक्षामित्रों के खिलाफ दिये गये बयान को लेकर बैठक में उपस्थित सभी शिक्षामित्रों ने एक स्वर में घोर निंदा किया। सभी न्याय पंचायत के सक्रिय सदस्य व पदाधिकारियों को बताया गया कि 25 तारीख तक अपने न्याय पंचायतों से सदस्यता शुल्क जमा कराकर ब्लाक कोषाध्यक्ष अवधेश मिश्रा के पास जमा कर दें जिससे उक्त जमा धनराशि 25अगस्त को ही जिले पर भेजी जा सके।

 बैठक को घनश्याम सिंह ,शत्रोहन यादव अवधेश मिश्रा ,अवधेश बाजपेई,केबी सिंह , अर्जुन सिंह,शिव किशोर पाण्डेय ने संबोधित करते हुये अपने अपने विचार व्यक्त किया। अंत में ब्लाक अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि सितम्बर में लखनऊ में आयोजित होने वाली महारैली के लिए आप लोग आज से ही कमर कस लें। परसपुर विकास खण्ड से एक एक शिक्षामित्र व उसके परिवार से एक एक सदस्य प्रतिभाग करेगा, जिसका उपस्थित सभी शिक्षामित्रों ने समर्थन किया। 

उक्त बैठक में प्रमिला पाठक,विजय लक्ष्मी वर्मा,निरुकमा सिंह ,पूनम सिंह,सुशीला देवी,दयाराम शुक्ल,अहमद हुसैन,राम लखन ,चन्द्र प्रकाश वर्मा, जवाहर लाल अनिल मिश्र,वेद प्रकाश पाण्डेय,दिनेश सिंह,धर्मराज,  सियाराम, परशुराम ,रामदेव, राम सवारे यादव, अवधेश सिंह ,राम मूर्ति सिंह ,विजय कुमार सिंह,रणजीत सिंह ,राधेश्याम सिंह सहित सैकड़ों शिक्षामित्र उपस्थिति रहे ।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस