सरदार सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी सन्तोष को पुलिस ने किया गिरफ्तार


रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत नवाबगंज थाना क्षेत्र में पिछले दिवस हुई सरदार सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी ग्राम चैनपुर थाना मीनापुर मुजफ्फरपुर बिहार निवासी सन्तोष कुमार को पुराने सरयू पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
     इस बावत प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने जानकारी देते हुये बताया कि मजदूरों के बीच हो रहे विवाद के दौरान झगड़े का निपटारा कराने गए लोलपुर निवासी सरदार सिंह कोआरोपी संतोष कुमार ने साथियों संग मिलकर पीट पीटकर मरणासन्न कर दिया। जिनकी इलाज का दौरान मौत हो गई थी। उन्होंने कहा कि दो आरोपी अभी पकड़ से दूर हैं,उनकी संभावित ठिकानों पर निरन्तर तलाश व दबिश जारी है।शीघ्र ही उनको भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस